अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री कार्यालय से बुधवार को जनपद स्तरीय जनसुनवाई की सीधी लाइव मॉनिटरिंग की गई। प्रक्रिया के तहत डीएम संजीव रंजन ने कलक्ट्रेट में निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। लाइव मॉनिटरिंग के दौरान जनसुनवाई की पूरी कार्यवाही पर मुख्यमंत्री कार्यालय की सतत निगरानी रही, जिससे शिकायतों के समाधान में जवाबदेही और पारदर्शिता को और मजबूती मिली। डीएम ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.