कोडरमा, फरवरी 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांच फरवरी को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कोडरमा आएंगे। उनके आगमन को लेकर समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। जारी समय सारिणी के अनुसार, सीएम हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर कोडरमा के जेजे कॉलेज स्थित मैदान में पांच फरवरी की दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर उतरेगा। इसके बाद वे 12 बजकर 10 मिनट पर सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल लोकाई के लिए प्रस्थान करेंगे। 10 मिनट बाद वे कार्यक्रम स्थल पहुंच जाएंगे। इसके बाद एक बजकर 20 मिनट पर लोकाई मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर जाएंगे। 10 मिनट बाद जेजे कॉलेज परिसर में बने हेलीपैड के पास पहुंचेंगे। इसके बाद एक बजकर 35 मिनट पर हवाई मार्ग से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। इधर, कल लोकाई में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में ही शालिनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.