गिरडीह, अप्रैल 21 -- जमुआ, प्रतिनिधि। रविवार को जमुआ में भाजपा जमुआ कमेटी के बैनर तले भाजपाइयों ने मंत्री हफीजुल हसन के दिए गए विवादित बयान दिल में शरिया और हाथों में संविधान के विरोध में मंत्री हफीजुल हसन एवं सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंकते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जमुआ प्रखंड संयोजक सुमन सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले संविधान है। देश संविधान से चलता है। वहीं भाजपा नेता विनय पांडेय ने कहा कि हफीजुल हसन जैसे नेता लोग शरिया माननेवाले लोग सीरिया चले जाएं। भाजपा नेता वीरेंद्र राम ने कहा कि झारखंड में ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं है। इन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। हमारा झारखंड ही नहीं पूरा देश संविधान से चलता है और एक देश एक विधान एक संविधान से देश चलेगा। विरोध प्रदर्शन में प्रखंड संयोजक सुमन सिन्हा, दशरथ कुमार यादव, सोशल मीडिया प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.