सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर। जिले में आवास विहीन परिवारों को आवास मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चयनित 1057 लाभार्थियों का दूसरी किस्त भी जारी की गई। जिससे चयनित लाभार्थियों को आवास बनाने में धन की कमी नही होने पाएगी। शासन ने आपदा पीड़ित व गरीबों को आवास मुहैया कराने के लिए इस साल 1057 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के अनुसार आवास विहीन पात्र परिवारों को आवास स्वीकृत कर प्रथम किस्त की धनराशि उनके खाते में भेज दी गई है। कार्य शुरू होने के बाद दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है। परियोजना निदेशक एके सिंह ने बताया कि अगर आवास निर्माण की प्रगति अच्छी रही तो 15 फरवरी तक अंतिम किस्त जारी कर दी जाएगी। जिससे लाभार्थी अपना आवास जल्द पूर्ण करा ले। इसके अलावा शासन की ओर से अनुसूचित जाति के 33 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ...