कन्नौज, फरवरी 15 -- कन्नौज। जिले में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा 3 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1936 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 886 पुरुष, 761 महिलाएं और 289 बच्चे शामिल रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई। बच्चों और गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण किया गया, वहीं परिवार कल्याण सेवाओं के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में नोडल अधिकारी आरोग्य स्वास्थ्य मेला डॉ. जितेन्द्र कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.