मुरादाबाद, जनवरी 4 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें भारी तादात में पहुंचे मरीजों ने अपना स्वास्थ्य चेकअप कराया। इसके अलावा चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजपाल सिंह ने अनेकों जगह पर स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। बिलारी के गांव इब्राहिमपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेले में भारी तादाद में मरीजों ने अपना स्वास्थ्य चेकअप कराया। सबसे ज्यादा खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज मिले। लिहाजा उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले के दौरान आशा, एएनएम आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान अनेकों मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी दी गई और उनकी जांच भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...