बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। सबसे अधिक मरीज बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और सर्दी-खांसी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से ही मरीजों की लाइन लगी रही। मौसम की बीमारियों के 400 से अधिक मरीज पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार दिन-रात के तापमान में अंतर और ठंडी हवाओं के कारण मौसमी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इसकी चपेट में अधिक आ रहे हैं। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में तैनात डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित कीं और सावधानी बरतने की सलाह दी। डॉक्टरों का कहना है कि साफ पानी का उपयोग करें, बाहर के खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करें और मौसम के अनुसार कपड़े पहने...