संभल, अगस्त 17 -- विकासखंड असमोली के गांव सघन मछरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए। डॉक्टरों ने पहले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके उपरांत बीमारी के अनुरूप मरीजों को दवाई दी। आरोग्य मेले में पहुंचे 8 पुरुष 6 महिलाऐं तथा 9 बच्चे कुल 23 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई दी गई। जिसमें खांसी 9, बुखार 3, एलर्जी 4, गैस्ट्र 3 व अन्य बीमारियों से ग्रसित 4 का इलाज किया गया। डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने मरीजों को बीमारियों से बचाव के तौर तरीके समझाएं तथा स्वस्थ रहने के लिए सुबह योगासन व खानपीन में पौष्टिक आहार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.