संभल, मार्च 30 -- बहजोई। मुख्यमंत्री आरोग्य जन स्वास्थ्य मेला के तहत जिले की 28 व चार नगरीय पीएचसी पर 2642 रोगियों का उपचार कर दवा वितरण किया गया। इस बीच मेला में पहुंचे मरीजों को संचारी रोगों के लक्षण व नियंत्रण के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत 154 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। सीएमओ ने बताया कि मेले में परिवार नियोजन संबंधी परामर्श समेत आशाओं की ओर से सोर्स डिडक्शन व संचारी रोगों के बचाव के लिए जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.