जौनपुर, मार्च 12 -- जौनपुर,संवाददाता। शाही किला में आयोजित तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के अंतिम दिन 12 मार्च को 1001 जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल होगें। इन जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन मंगलवार को तैयारी में जुटा रहा। करीब एक घंटे तक जिले में रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन से लेकर शाही किला तक सड़क को चमकाया गया है। बिजली के जर्जर तार बदले गए। जिस स्थान से कभी कूड़ा नहीं उठता था उस स्थान को भी नगर पालिका ने पूरी तरह से साफ सुथरा कर दिया। टूटे नाले का निर्माण कराया गया। गाहे बगाहे सड़क पर झाडू लगता था, लेकिन मंगलवार को दिन में तीन बार सैकड़ो की संख्या में सफाईकर्मी झाडू लगाते हुए दिखायी दिए। पूरे दिन बाइक पर ट्रैफिक विभाग के लोग सड़क के किनारे अतिक्रमण न करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.