कोडरमा, फरवरी 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कोडरमा आएंगे। यहां लोकाई में स्थित पार्टी के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जारी समय सारिणी के अनुसार, सीएम हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर कोडरमा के जेजे कॉलेज स्थित मैदान में बने अस्थायी हेलीपैड पर दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर उतरेगा। इसके बाद 12 बजकर 10 मिनट पर वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल लोकाई के लिए प्रस्थान करेंगे। 10 मिनट बाद वे कार्यक्रम स्थल पहुंच जाएंगे। इसके बाद एक बजकर 20 मिनट पर लोकाई मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान निकल जाएंगे। इसके 10 मिनट बाद जेजे कॉलेज परिसर में बने अस्थायी हेलीपैड के पास पहुंचेंगे। इसके बाद एक बजकर 35 मिनट पर हवाई मार्ग से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम के आगमन की सारी तैयारियां पूरी: एसपी मुख्यमंत्री के आगम...