बागेश्वर, दिसम्बर 5 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छह और सात दिसंबर को बागेश्वर में रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न बैठकों में प्रतिभाग करेंगे, विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला सूचना कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्मंत्री छह दिसंबर की सुबह 10:50 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 11:40 बजे मेलाडुंगरी हेलीपैड गरुड़ पहुंचेंगे। 12:10 से 01:00 बजे तक पर्यटक आवास गृह बैजनाथ में वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों के साथ भेंट-वार्ता करेंगे। 1:35 बजे बैजनाथ से बागेश्वर प्रस्थान कर 2:15 से 3:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय मंडलसेरा में विभिन्न संगठनों,एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। 3:00 से 3:30 बजे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद 4:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विकास ...