फरीदाबाद, जनवरी 8 -- वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को शहर के उद्यमियों से बजट तैयार करने के लिए सुझाव लेंगे। इसके लिए सूरजकुंड में बजट मंथन बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में उद्यमी कनेक्टिविटी के अलावा बिजली दरों को सस्ता करने की मांग कर सकते हैं। प्रदेश के बजट को तैयार करने के लिए इस मंथन बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। डीसी आयुष सिन्हा ने गुरुवार को सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक के आयोजन की जिम्मेदारी हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) विभाग को सौंपी गई है। इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक उद्यमियों के साथ बैठक होगी। इस सत्र में करीब 130 उद्योगपति मुख्यमंत्री के साथ वार्ता करेंगे। फरीदाबाद और पलवल के उद्यमी इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.