नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली की सड़कों पर मंगलवार से नई ई-बसें उतरेंगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के लिए तैयार किए गए आजादपुर बस टर्मिनल की भी शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार सुबह 9:30 बजे इन दोनों परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी। बीते सप्ताह भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 50 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली की सड़कों पर रवाना किया था। इसके बाद दिल्ली-सोनीपत अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत की गई। अब एक बार फिर इलेक्ट्रिक बसों की नई खेप को दिल्ली की सड़कों पर उतारा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.