देवघर, जनवरी 17 -- देवघर, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत शुक्रवार को प्रमंडलीय कार्यशाला का आयोजन नगर थाना के समीप एक होटल में किया गया। यह कार्यशाला झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक के पत्र के आलोक में राज्य मुख्यालय के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यशाला में दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा, देवघर और गिरिडीह के सभी गैर सरकारी सूचीबद्ध अस्पतालों के प्रबंधक एवं आयुष्मान मित्र, साथ ही सरकारी अस्पतालों के संबंधित जिले के सिविल सर्जन, उपाधीक्षक, नोडल अधिकारी (आयुष्मान), प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम समन्वयक (आयुष्मान योजना) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लाभुकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और सभी सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों को नए पो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.