मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता और सामाजिक बदलाव की झलक देखने को मिली है। नक्सली कमांडर सुरेश कोड़ा द्वारा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किए जाने के बाद उनके परिजनों और ग्रामीण समाज में खुशी की लहर है। न्यू पैसरा के रहने वाले रंजन कुमार कोड़ा, जो आत्मसमर्पण करने वाले सुरेश कोड़ा के भतीजे हैं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके चाचा का मुख्यधारा में लौट आना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। रंजन ने बताया कि एक समय था 2005-2008 के आसपास जब नक्सली गतिविधियों के कारण क्षेत्र में काफी डर का माहौल था और पुलिस की दबिश बनी रहती थी। लेकिन सरकार द्वारा किये जा रहे विकास ने बदली ग्रामीणों की सोच बदल दिया है। अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की सराह...