सीतापुर, जनवरी 11 -- तंबौर, संवाददाता। कस्बे की मुख्तार अनीस रोड का निर्माण शुरू हो गया है। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पडेगा। सड़क निर्माण के लिए सामग्री आ गई है। नालों का निर्माण शुरू हो गया है। सड़क निर्माण से राहगीरों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। मुख्तार अनीस रोड के जर्जर होने के कारण लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया था। हिन्दुस्तान अखबार ने दो जनवरी को पेज संख्या तीन पर मुख्तार अनीस व ईदगाह रोड जर्जर, परेशानी शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर नगर पालिका प्रशासन ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। मुख्तार अनीस मार्ग पर गड्ढों के कारण राहगीरों का निकलना दूभर था। मार्ग की हालत इतनी खराब थी, कि कई बार लोग गिर कर चोटिल तक हो गए थे। क्षेत्र...