नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को सोमवार को दोबारा विधायकी मिल गई। उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने मऊ सदर विधानसभा सीट से अब्बास अंसारी की सदस्यता बहाल करने का आदेश जारी कर दिया। यह आदेश इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा उनकी दोषसिद्धि (conviction) के आदेश को निलंबित (suspend) करने के बाद दिया गया है। अब्बास अंसारी को हेट स्पीच के मामले में 31 मई 2025 को दो साल से अधिक की सजा सुनाई गई थी। इसके कारण उसी दिन उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। इसके बाद 1 जून, 2025 को उनकी सीट को रिक्त घोषित किया गया था। 20 अगस्त 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्बास अंसारी को बड़ी राहत देते हुए उनकी पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई की और उनकी दोषसिद्धि के आदेश को निलंबित कर दिया। इसी के बाद से माना जा रहा था कि उनकी सदस्यता बहाल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.