सीवान, दिसम्बर 6 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाने के गोपी पतियांव के मुखिया हत्याकांड में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मुखिया के पिता रामविलास साह ने रघुनाथपुर थाने में फर्द बयान देकर प्राथमिकी कराई है। चार दिसंबर को रघुनाथपुर थाने की पुलिस पदाधिकारी के समक्ष दिया है। इसमें बताया है कि 3 दिसंबर को 3 बजे होंडा मोटरसाइकिल से अजय कुमार कुशवाहा उर्फ विंदा, मिथिलेश कुमार सिंह व उसका बेटा रांधा साह के साथ तीनों एक मोटरसाइकिल पर गए थे, जहां से कृष्णनंद के पतोह का दाह संस्कार से नरहन घाट से कर 5 बजे शाम को लौट रहा था। तभी फुलवरिया मोड़ से पीछे ढोलकी पुल से पीछे बिजली पोल के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल पर दो सवार अपराधी द्वारा ओवरटेक करके मेरा बेटा रांधा कुमार साह को रोक कर गोली मार दिया है। इस घटना के बाद हम उसे अस्पताल रघुनाथपुर में इलाज...