जहानाबाद, जनवरी 31 -- मारपीट मामले में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के फौलादपुर गांव में कंसुआ पंचायत के मुखिया सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष इश्तियाक आजम के साथ गाली गलौज व मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मेरा बेटा उबेद आजम मोटरसाइकिल का पंचर बनाने के लिए फौलादपुर गया हुआ था। जैसे ही दुकान पर पहुंचा वहां पर किसी बात को लेकर नागेंद्र यादव से बहस हो गई और वह लोग मुझे गाली देने लगे। इसकी सूचना जैसे ही मेरे बेटे को द्वारा दी गई। मैं भी वहां पहुंचा तो पहले से तैयार होकर हरवे हथियार के साथ लगभग आठ की संख्या में उपरोक्त लोगों ने घेर लिया और लोहे के रॉड से मारपीट करने लगे जिसमें मैं पूरी तरह घायल हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.