सहरसा, सितम्बर 6 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कई पंचायतों के मुखिया और पंचायत सचिव द्वारा नलकूप संचालन में रूचि नहीं ले रहे हैं। जिससे वैसे पंचायत के किसानों को नलकूप योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पटवन में नलकूप बड़ा सहायक होता है। नलकूप संचालन नहीं होने से सैकड़ों किसान वंचित हो रहे है। लघु सिंचाई प्रमंडल, सहरसा की देखरेख में संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव द्वारा नलकूप संचालित किया जाता है। 4 अकार्यरत नलकूपों के संचालन हेतु ग्राम पंचायत को राशि भी हस्तान्तरण किया जा चुका है। राशि रहने के बावजूद भी नलकूप संचालन मुखिया और सचिव नहीं करा पा रहे है। एक समीक्षा के दौरान डीएम ने संज्ञान लेते जिला पंचायती राज पदाधिकारी के माध्यम से संबंधित पंचायतों को अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.