अररिया, जनवरी 28 -- पलासी, (ए.सं.) प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा सभा भवन में मंगलवार को मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष रूबी शोएब ने की। बैठक में मनरेगा योजनाओं में कार्य नहीं होने तथा मजदूरों को रोजगार नहीं मिलने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस क्रम में संघ के अध्यक्ष रूबी शोएब ने कार्य नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। बताया कि जी रोजगार के अभाव में मजदूर का हो रहे पलायन पर भी चिंता व्यक्त की। इस दौरान पीओ अख्तर आलम ने भी जी राम जी योजना के प्लानिंग की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान लंबित योजनाओं को पूर्ण कराने तथा लंबित भुगतान पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में डिलीट योजनाओं का पुन: क्रियान्वयन कराने पर चर्चा की गई। बैठक में पीओ अख्तर आलम, मुखिया राम प्रसाद चौधरी, आदिल रेजा, प्रभुचन्द विश्वास, समद अल...