लोहरदगा, नवम्बर 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। समाहरणालय मैदान में शनिवार को लोहरदगा जिला मुखिया संघ की बैठक जिला अध्यक्ष बासुदेव उरांव की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले के विभिन्न पंचायतों से आए मुखियाओं ने भाग लिया। संघ की मजबूती, संगठन विस्तार, पंचायत स्तर पर मुखियाओं की सक्रिय भूमिका और ग्राम स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। बासुदेव उरांव ने कहा कि पंचायत प्रशासन की जिम्मेदारी सीधे जनकल्याण से जुड़ी होती है, इसलिए संघ को अधिक मजबूत और एकजुट बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने मुखियाओं की भागीदारी बढ़ाने, नई सदस्यता जोड़ने और पंचायतों में संघ की उपस्थिति को सशक्त बनाने पर जोर दिया। बैठक में ग्रामीण शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण विषय माना गया। मुखियाओं ने संयुक्त रूप से इस बात पर चिंता जताई कि कई क्षेत्रों में बच्चों की स्कूल उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.