गिरडीह, अप्रैल 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। मुखिया संघ डुमरी प्रखंड इकाई की एक बैठक मंगलवार को इसरी बाजार उतरी पंचायत सचिवालय में संघ के अध्यक्ष जगदीश महतो की अध्यक्षता में हुई। संचालन सुबोध यादव ने किया। बैठक में संघ द्वारा पांच सदस्यीय टीम गठित कर बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपकर पंचायत की ज्वलंत समस्याओं को 15 दिनों के अंदर निदान करने की मांग की गई। वहीं संघ के अध्यक्ष ने कहा कि जिन जिन लाभुकों का अबुआ आवास स्वीकृत हो चुका है, उन सभी लाभुकों को प्रथम किस्त अविलम्ब भेजा जाये। पीएम आवास और अबुआ आवास में पंचायत द्वारा जिओ टेग किये जाने पर प्रखंड द्वारा एक्सेप्ट किया जाये, प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास में पंचायत सचिवों और मुखियाओं का संयुक्त हस्ताक्षर के बाद ही भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए। प्रखंड के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कर्मचारी पंचायत सचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.