दुमका, फरवरी 11 -- जामा, प्रतिनिधि।पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार के तत्वाधान में दुमका जिला अंतर्गत जामा प्रखंड सभागार में पंचायत सहायक, मुखिया एवं पंचायत सचिवों के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पेसा अधिनियम 1996 एवं पेसा झारखंड नियमावली 2025 के तहत ग्राम सभा को मिलने वाले अधिकारों, पंचायत को मजबूत करने की प्रक्रिया तथा पंचायत व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि पारंपरिक ग्राम सभा का गठन, मासिक बैठक, कोरम, ग्राम सभा की भूमिका, बाजार पर नियंत्रण, लघु वनोपज पर अधिकार, गौण खनिज पर अधिकार, मिट्टी, मोरम, बालू आदि पर ग्राम सभा के अधिकार, सरकारी लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्र...