लातेहार, सितम्बर 29 -- बालूमाथ। प्रखंड क्षेत्र की धांधू पंचायत की मुखिया कुआंरी भगवती और उनके पति रामवृक्ष उरांव सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों मकईयाटांड़ से भैसादोन दुर्गापूजा महोत्सव देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान धांधू रोड में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मुखिया व उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रामबृक्ष उरांव की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...