सीवान, दिसम्बर 12 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले की पुलिस ने 3 दिसंबर की शाम को हुए एमएच नगर थाना क्षेत्र के गोपी पतियाव के मुखिया राधा कुमार साह हत्याकांड का गुरुवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारों में एमएचनगर थाना क्षेत्र के गोपी पतियाव निवासी बालेश्वर यादव का पुत्र विशाल कुमार यादव, नदियाव निवासी चन्द्रशेखर राम का पुत्र सत्यम कुमार राम व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दूधहा निवासी बच्चा लाल सिंह का पुत्र अंकित कुमार शामिल है। जांच के दौरान इनके पास से हथियार, हत्या में प्रयुक्त बाइक व 8 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस सभी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि घटना के बाद मृतक के परिजन के द्वारा दर्ज कर...