गढ़वा, फरवरी 9 -- कांडी। बीडीओ राकेश सहाय ने खुटहेरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह सहायक शिक्षक विनोद राम के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने बताया कि बेहद मिलनसार और जनता से जुड़े रहने वाले विनोद ने हमेशा प्रखंड प्रशासन के निर्देशों का पालन किया और खुटहेरिया पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यही वजह रहा की परसों ही राज्य स्तरीय टीम ने खुटहरिया पंचायत का दौरा किया था। उस पंचायत को बेहतर पंचायत माना था। सभी सरकारी योजनाओं को कुशलता पूर्वक अपने पंचायत में लागू करने में विनोद हमेशा संजीदा रहते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.