गढ़वा, नवम्बर 17 -- धुरकी। प्रखंड क्षेत्र की खुटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इस्लाम खान की 75 वर्षीया माता मरियम बीवी का निधन हो गया। उससे पंचायत क्षेत्र में गहरा शोक है। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकताओं ने उनके घर पहुंचकर शोक सांत्वना व्यक्त किया। सोमवार सुबह नमाज-ए-जनाजा के बाद शव का स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...