गिरडीह, फरवरी 3 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत के विभिन्न गांवों के महिला-पुरुष ने गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन देकर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के खिलाफ आवेदन देकर उनपर मनमानी का आरोप लगाया है। ग्रामीण सोमवार को गांडेय प्रखंड परिसर पहुंचकर आवेदन की प्रतिलिपि गांडेय बीडीओ निशात अंजुम को भी दी है। आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि बड़कीटांड़ पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि परवेज आलम के इशारों पर काम होता है। काम के विषय में ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं होती है। उक्त पंचायत में अबुआ आवास और पीएम आवास में अनियमितता बरती गई है। नये पीएम आवास के सर्वे के विषय में पंचायत समिति और ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मुखिया प्रतिनिधि जाति के आधार पर कार्य करते हैं। आवेदन में पंचायत समिति सदस्य चमेल...