बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- तेल्हाड़ा पंचायत में दौड़ी शोक की लहर एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा पंचायत की मुखिया प्रतिमा देवी के पुत्रों 22 वर्षीय राकेश कुमार और 18 वर्षीय अंकित कुमार का शव रविवार को दामोदर नदी से बरामद किया गया। यह खबर मिलते ही पंचायत में शोक की लहर दौड़ गयी। एक साथ दो पुत्रों के निधन से मुखिया पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीण उन्हें सांत्वना देने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अन्य लोगों के साथ दोनों शुक्रवार की शाम प्रतिमा विजर्सन करने के लिए झारखंड के बेरमो स्थित दामोदर नदी में गये थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान ही दोनों नदी में डूब गये थे। करीब 45 घंटे बाद एनडीआरएफ, गोताखोरों व स्थानीय टीम की मदद से शवों को घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर नदी से निकाला गया। गांव के दर्जनों लोग झारखंड गये हुए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.