गिरडीह, दिसम्बर 7 -- राजधनवार। धनवार थाना क्षेत्र के बरजो पंचायत के मुखिया सुभाष यादव पर शनिवार को जानलेवा हमला हुआ है। हमले में गंभीर रुप से घायल मुखिया को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है बरजो स्थित मुख्य मार्ग पर डॉ. भाभा स्कूल के पास 4-5 की संख्या में आए युवकों ने वहां बैठे स्थानीय मुखिया सुभाष यादव पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग वहां जमा हो गए और घायल को रेफरल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां गंभीर रूप से घायल मुखिया के प्रथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी होने पर धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल मोके पर पहुंचे। इसके बाद घटनास्थल पर उपस्थित दो युवक को पकड़कर थाना ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.