बेगुसराय, जून 25 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। आगामी नौ जुलाई को होने वाले पंचायत उप चुनाव के आलोक में नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन बुधवार को बरियारपुर पश्चिमी के मुखिया पद से दो महिला प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब इस चुनावी जंग में कुल चार प्रत्याशी डटे हुए हैं। बताते चलें कि बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में मुखिया पद के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें वर्तमान प्रभारी मुखिया राकेश रामचंद्र महतो व उनकी पत्नी रंजू देवी, पंचायत के पूर्व दिवंगत मुखिया बाबू प्रसाद वर्मा की पत्नी सावित्री देवी, पंचायत के पूर्व मुखिया प्रेणलता देवी के पुत्र सुमन सौरभ एवं पुत्रबधु किरण कुमारी के अलावे विजय कुमार शामिल हैं। इस पंचायत से मुखिया पद के दो महिला प्रत्याशी रंजू देवी व किरण कुमारी के द्वारा अपना नामांकन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.