जहानाबाद, मार्च 18 -- रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवां पंचायत के मुखिया पति जितेंद्र कुमार उर्फ राम लगन ठाकुर ने गांव के ही पूर्व उपप्रमुख पंकज शर्मा सहित दो लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मैं प्रखंड कार्यालय के नजारत में बैठा था तभी पूर्व उपप्रमुख सहित दो लोग वहां पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे। साथ ही मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज और मारपीट भी किया गया। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.