रांची, जुलाई 2 -- पिपरवार, संवाददाता। जिला एवं साक्षरता विभाग की ओर से पिपरवार- कोयलांचल क्षेत्र बचरा उत्तरी पंचायत के मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह बचरा उत्तरी पंचायत की मुखिया गुंजन कुमारी सिंह ने जिला शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सौजन्य से 122 बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमित्रा कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष फैयाज अहमद, रसोइया मंजू देवी, आशा देवी, पिंकी खातून समेत प्रबंधन समिति के सदस्य और छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित थे। मुखिया गुंजन कुमारी सिंह ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को निर्देशित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.