हजारीबाग, जुलाई 10 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के मलकोको पंचायत के बाघमारा में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव और मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रयाग यादव ने अपनी माता स्व गिरजा देवी की याद में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया था। भजन गायक संतोष सुहाना एवं उनकी टीम ने रातभर लोगों को भक्ति गीत संगीत से भाव विभोर किया। भक्ति गीत संगीत कार्यक्रम में महादेव यादव,अर्जुन यादव, सहदेव यादव, टेकलाल यादव, महावीर यादव,सुखदेव यादव,प्रदीप यादव, प्रकाश यादव,रमेश यादव,मनीष यादव,अजीत यादव,राजकुमार यादव,मनोज कुमार यादव,विकाश यादव,रंजित यादव,अजय यादव समेत महिला पुरूष और बच्चे शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...