गिरडीह, फरवरी 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ग्राम स्वराज अभियान के तहत बेंगाबाद में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण की कुव्यवस्था को देखकर मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो सिद्दीक अंसारी शुक्रवार को भड़क गए। उन्होंने इस प्रशिक्षण को महज खानापूर्ति बताया। कहा कि प्रशिक्षण देने वाले को पंचायती राज विकास के नियमों की जानकारी ही नहीं है। प्रशिक्षकों द्वारा पंचायत विकास से संबंधित प्रशिक्षण दिए जाने की बात का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्रशिक्षित ट्रेनर का अभाव था। अनुभवहीन मुखिया के द्वारा मुखिया एवं अन्य लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। कहा कि प्रशिक्षक को पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम सभा तक की जानकारी नहीं थी। अमूमन पंचायत के मुखिया को इतनी जानकारी होती है कि कोई भी ग्राम सभा बुलाने के लिए सात से पंद्रह दिन पहले स...