मोतिहारी, फरवरी 3 -- घोड़ासहन, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बिजई पंचायत में मुखिया सबिता देवी के द्वारा अपने ही परिजनों और मायके के लोगों के नाम फर्जी जॉब कार्ड बनवा कर राशि का गबन करने का मामला सामने आया है। डीएम को दिये शिकायत में ग्रामीण गोपाल प्रसाद, गेनालाल प्रसाद, चन्देश्वर प्रसाद आदि ने बताया है कि मुखिया द्वारा ढाका प्रखंड के तेलहार पंचायत के हीरापुर ग्राम निवासी अपने पिता भागरीत प्रसाद (कार्ड संख्या-703648) जो होमगार्ड में कार्यरत हैं,माता सुशीला देवी कार्ड संख्या-5464,भाई सत्यानन्द कुमार-5444, श्यामनन्दन कुमार-5442 व अभिनन्दन कुमार-5465 व बहन स़ुशीला देवी-5714 के नाम जॉब कार्ड बना कर मनरेगा के विभिन्न योजनाओं के नाम पर मजदूरी की राशि अवैध ढंग से उठाव किया गया है। अपने परिजनों के अतिरिक्त मुखिया द्वारा ढाका प्रखंड के बीस से अधिक लोगों...