चतरा, जनवरी 9 -- कुंदा, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कुंदा पंचायत के मुखिया मनोज कुमार साहू ने सराहनीय पहल करते हुए अपने निजी खर्च से करीब 800 गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस मानवीय पहल से पंचायत क्षेत्र में राहत और खुशी का माहौल देखा गया। मुखिया मनोज कुमार साहू ने बताया कि सरकार की ओर से पंचायत को मात्र 90 कंबल ही प्राप्त हुए थे, जो जरूरतमंदों की संख्या की तुलना में बेहद कम थे। ऐसे में वृद्ध, दिव्यांग एवं असहाय लोगों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से उन्होंने अपने स्तर से कंबल वितरण का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मुखिया होने के नाते जनता की समस्याओं को समझना और समय पर मदद करना मेरा दायित्व है। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पंचायत के विभिन्न गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे।इस अवसर पर विशेष रूप से दिव्यांगजनों,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.