रामगढ़, दिसम्बर 31 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के बरियातू पंचायत के मुखिया राजकुमार साव ने बुधवार को विभिन्न गांवों के चयनित वृद्ध, विधवा, विकलांग व जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण में पंचायत सेवक अनीत नागी कच्छप सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे। मुखिया ने बताया कि प्रखंड कार्यालय से उपलब्ध कराए गए 100 कंबल का वितरण बरियातू, बड़की कोइया, सोटय, कमता, कमती, व रुंडय गांव के चिन्हित वृद्ध, विधवा, विकलांग व जरुरतमंद लोगों के बीच वितरण किया गया। मुखिया ने बताया कि कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए वह क्षेत्र में घूम घूम कर वैसे लोगों की सूची बनाते हैं, जो पूरी तरह लाचार व वेवश हों। मुखिया ने कहा कि ऐसा करने से हमें काफी आत्म संतुष्टि मिलती है। साधन संपन्न लोग अपने संसाधनों से गर्म कपड़े खरीद लेते हैं। लेकिन गरीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.