गढ़वा, जनवरी 10 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के पंडरिया पंचायत में शुक्रवार को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत की मुखिया गायत्री देवी द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उस दौरान पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के चयनित वृद्ध, विधवा, दिव्यांग और अत्यंत जरूरतमंद लोगों के बीच कुल 160 कंबलों का वितरण किया गया। मुखिया गायत्री ने बताया कि प्रखंड कार्यालय से प्राप्त 160 कंबलों को पंचायत क्षेत्र के चिन्हित लाभुकों के बीच पारदर्शी तरीके से वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे। उसके लिए वह स्वयं पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर ऐसे लाचार और असहाय लोगों की पहचान कराती हैं जिन्हें ठंड के मौसम में सबसे अधिक सहायता की आवश्यकता होती है। मुखिया ने कहा कि ठंड के म...