सीवान, दिसम्बर 8 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। सीवान जिला मुखिया संघ अध्यक्ष अजय भास्कर के नेतृत्व में रविवार को मुखियों एक शिष्ट मंडल स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय और भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी से मिला। रघुनाथपुर में गोपीपतियांव पंचायत के मुखिया रांधा साह के हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने की मांग की गई। मुखिया रांधा साह की हत्या स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलवरिया मोड़ के समीप रघुनाथपुर-आंदर मुख्य सड़क पर 3 दिसम्बर की देर संध्या गोली मारकर कर दी गई थी। मुखिया पंचायत की एक महिला के दाह संस्कार में नरहन स्थित सरयू नदी घाट गए थे। दाह संस्कार के सम्पन्न सम्पन्न होने के बाद वे बाइक से घर लौट रहे। बुलेट पर सवार दो बदमाशों ने मुखिया की बाइक को रोककर उनके सिर में गोली मार दी थी। जिससे उनकी मौके पर ही गई थी। इस घटना के बाद आक्रोशित...