मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गरहां के मिर्जापुर चौक के पास से लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार तीनों शूटर गायघाट में एक संभावित मुखिया प्रत्याशी की हत्या करनेवाले थे। मुखिया प्रत्याशी की हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। अहियापुर के एक विवाह भवन में तीनों अपराधी ठहरे हुए थे। वहा पर छापेमारी में पुलिस को 21 पुड़िया स्मैक मिले हैं। पुलिस ने उक्त विवाह भवन को सील करा दिया है। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि गायघाट थाने के बेलागोपी निवासी गौरव निखिल, अखाड़ाघाट चौक के रोहित कुमार उर्फ रवि और दादर कोल्हुआ के सावन कुमार को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से तीन पिस्टल और चार कारतूस और पॉकेट से 49 पुड़िया स्मैक मिले। जब्त बिना नंबर की बाइक रोशन कुमार के नाम पर है। हत्या की सुपारी देनेवाले की गिरफ्तारी के लि...