गिरडीह, अप्रैल 6 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। चपुआडीह पंचायत के मुखिया और मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो शमीम के पिता सह सेवानिवृत्त बीसीसीएल कर्मी जहीर शेख की रविवार सुबह में पैतृक गांव मुंडहरी में निधन हो गया। मुखिया के पिता के निधन से मुंडहरी गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं मुखिया पिता के निधन पर मुखिया संघ के अलावा कई राजनीतिक संगठन के पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने शोक प्रकट किया है। इसमे महेंद्र प्रसाद वर्मा, देवेंद्र यादव, रघुनंदन प्रसाद कुशवाहा, सुधीर रजवार, शहनवाज अंसारी, बारीक अंसारी, भैयालाल मुर्मू, राजेश कुमार, मो सद्दीक अंसारी सहित अन्य लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...