दुमका, फरवरी 15 -- सरैयाहाट। सरैयाहाट -कोरदाहा पंचायत के मुखिया पलटन पुजहर का शनिवार को अहले सुबह उनका देहांत हो गया है। जानकारी के अनुसार, वे काफी दिनों से किडनी की समस्या से ग्रसित थे।‌ कोलकाता स्थित निजी अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। देवघर सदर अस्पताल में उनका डायलिसिस होता था। उनके निधन से पंचायत में शोक का माहौल बना हुआ है। साथ ही प्रखंड कार्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजित कर दिवंगत मुखिया के प्रति शोक संवेदना प्रकट किया गया। 2 मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। वहीं मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि उक्त मुखिया सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। पंचायत के जरुरतमंद लोगों के काम को कराने को लेकर वे हमेशा तत्पर रहते थे।‌ आज दुःख की घड़ी में पूरा प्रखंड परिवार उनके साथ है। मौके...