चतरा, मार्च 8 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखियाओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य प्रखंड में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था। बैठक में अबुआ आवास योजना, मैईयां सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बीडीओ ने योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर देते हुए मुखियाओं को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया। बैठक के दौरान योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ उचित लोगों तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। मुखियाओं ने भी बैठक में अपनी राय व्यक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.