देवघर, फरवरी 21 -- सारठ प्रतिनिधि प्रखंड के सभी मुखिया पंचायत सचिव व पंचायत सहायकों का प्रखंड सभागार में शुक्रवार से चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक लल्लन मिश्रा, राजीव रंजन व नीतू मिश्रा द्वारा प्रखंड के 27 पंचायतों को दो भागों में बांटकर दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें एक पाली में 17 पंचायत के पंचायत सहायक व पंचायत सचिव जबकि दूसरी पाली में 10 पंचायतों के पंचायत सहायक मुखिया आदि को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से पंचायती राज अधिनियम, पंचायत के अधिकार कर्तव्यों व जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। वहीं पंचायत को और अधिक मजबूत व सशक्त बनाने के लिए पंचायत सहायकों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। बताया गया कि समाज के अंतिम वर्ग के लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने में पंचायत सहा...