धनबाद, फरवरी 15 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। मुखिया, पंचायत सचिव व पंचायत सहायकों के चार दिनी प्रशिक्षण का समापन शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में हुआ। प्रशिक्षक सचिन मंडल व मो. जाहिद ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करना व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाना ही प्रशिक्षण का उद्देश्य है। परसबनिया मुखिया राजाराम रजक, मीठू सरखेल, पंचायत सहायक अजय रवानी, संजय महतो, नरेश चौधरी, कृष्ण रविदास, देवदीप दास, सुशीला महतो, संदीप महतो, निर्मल कुंभकार, हरेकृष्ण रवानी, मो. हाफिज आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...