हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश के पेशेवर अपराधी उत्तराखंड में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक चोरी के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया है। पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने यूपी के संभल से हल्द्वानी आकर रैकी करने के बाद कमलुवागांजा स्थित एक घर से लाखों के जेवरात चोरी किए थे। आरोपी यहां दोबारा वारदात करने की फिराक में आए थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। गुरुवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मुखानी पुलिस और एसओजी की टीम ने महेंद्र पाल पुत्र लखपत पाल और रामभरोसे पुत्र सूखे कश्यप को आरटीओ के पास से गिरफ्तार किया है। महेंद्र मूलरूप से तिलकनगर नई दिल्ली व हाल निवासी अकरोली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.