हल्द्वानी, नवम्बर 21 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में एक रिटायर डॉक्टर के बेटे ने फंदे से झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। इसी वजह से आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मुखानी निवासी 19 वर्षीय भरत भट्ट पुत्र हेमंत भट्ट पिछले दो-ढाई साल से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। उसकी दवाइयां चल रही थीं। बीमारी से वह काफी परेशान और तनाव में रहने लगा था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात भरत कमरे में गया। उसके बाद दवा खाने के लिए भी बाहर नहीं आया। काफी आवाज लगाने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दरवाजे में अंदर से कुंडी भी लगी थी। परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो दरवाजा तोड़ा और देखा कि भरत फंदे से लटक...